फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूगांडा में हिंसा से 55 लोगों की मौत, राजा हिरासत में

Mon, 28 Nov 2016 03:29 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी यूगांडा में पुलिस ने रवेनजूरूरू के राजा को हिंसा का जिम्मेदार मानते हुए हिरासत में ले लिया है। पुलिस और राजा के समर्थक लड़ाकों के बीच हुई हिंसा में कम से कम 55 लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन

चार्ल्स वेस्ले मुम्बेरे पर हिंसा फैलाने के आरोप हैं। उनके गृहनगर कासेसे में मिलिशिया लड़ाकों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था। सुरक्षाबलों ने राजा मुम्बेरे के महल पर छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया है।
उन पर आरोप है कि वो लड़ाकों को पनाह दे रहे थे। हालांकि मुम्बेरे ने सभी आरोपों को ख़ारिज किया है। हिंसा में कम से कम 14 पुलिसकर्मी और 41 लड़ाके मारे गए हैं।
विज्ञापन


यूगांडा की सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि ये मिलिशिया यूगांडा से पृथक होना चाहता है। शाबान बानतारीजा ने कहा, "इन मिलीशिया ने रवेनजोरी पहाड़ों पर कैंप बनाए हैं जहां प्रशिक्षण लेकर ये सरकारी ठिकानों पर हमले करते हैं।" पुलिस प्रवक्ता एंड्रयू फेलिक्स कावीसी ने कहा कि हमलावर डेमेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कोंगो की सीमा पर नया राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से लड़ रहे थे।

उन्होंने बीबीसी को बताया कि जब सुरक्षाबलों ने रविवार को राजा के महल का घेराव किया तो और भी कई लोगों को हिरासत में लिया गया। चार्ल्स वेस्ले मुम्बेरे ने मिलीशिया के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कोंगो की सीमा पर रहने वाले उनके बाकोनजो समुदाय का इस क्षेत्र में प्रभावशाली टोरो राज्य से संघर्ष रहा है।

सालों चला संघर्ष 1982 में हुए समझौते के साथ समाप्त हो गया था। 2009 में राष्ट्रपति योवेरी मूसेविनी ने इस राज्य को अधिकारिक मान्यता दे दी थी। बावजूद इसके तनाव बना रहता है। इस साल फरवरी और मार्च के बीच ही हिंसा में पचास से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें