आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया में शिया समुदाय के मस्जिद के पास रविवार को तीन बम धमाके कर कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी। हमले में 110 लोग घायल भी हुए हैं।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने बताया कि सीरियाई राजधानी दमिश्क के दक्षिण में स्थित शिया समुदाय के सय्यिदा जिनब मस्जिद के समीप जहां पर लोग जमा थे, वहां पर दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा दिया।
इससे पहले आईएस ने मस्जिद के समीप बस अड्डे में एक कार में बम धमाका हुआ। आतंकी हमले में दर्जन भर कारें और एक बस भी क्षतिग्रस्त हुई है।