ब्रिटेन डेवॉन में रहने वाले 5 साल के कोरी एडवार्ड गंभीर रूप से बीमार थे। उन्हें दिल की बीमारी थी और उनका इलाज ब्रिस्टल के रॉयल हॉस्पिटल फ़ॉर चिल्ड्रेन में चल रहा था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि वे अपने माता-पिता की शादी देख सकें जिसे अस्पताल ने स्वीकार कर लिया।
जब कोरी के माता-पिता जेमा और क्रेग एडवार्ड को पता चला कि जल्दी ही कोरी की मौत हो सकती है उन्होंने कोरी के सामने ही शादी करने का फ़ैसला किया। शादी के पांच दिन बाद गुरूवार की शाम को अस्पताल में कोरी की मौत हो गई।
कोरी की दो बहनें हैं, दो साल की इज़ाबेल और 6 महीने की कैटीलिन। क्रेग एडवार्ड ने कहा "यह एक ऐसा दिन था जिसे वे कभी नहीं भूल सकेंगे।"
कोरी जब सात महीने के थे तब उन्हें जटिल दिल की बीमारी होने का पता चला था। जनवरी में उन्हें बच्चों के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था।