फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान को मार गिराया, 49 सैनिकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूसी समर्थक विद्रोहियों ने पूर्वी यूक्रेन में कथित तौर पर एक सैन्य विमान को मार गिराया जिसकी वजह से यूक्रेन के 49 सैनिकों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इल-76 सैन्य परिवहन विमान पर गोले दाग़े गए जिसके कारण विमान लुहांस्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सेना के प्रवक्ता व्लादिस्लाव सेलेज़नोव ने कहा है कि विमान में मौजूद 49 लोगों की मौत हो गई। मारे जाने वालों में 40 सैनिक और नौ चालक दल के सदस्य थे।

एअर पोर्ट पर लैंड करते वक्त हुआ हमला

इस विमान में सैनिकों के अलावा सैन्य उपकरणों को ले जाया जा रहा था और यह शहर के हवाई अड्डे पर उतरने ही वाला था तभी इसे मार गिराया गया।

यूक्रेन ने पूर्वी यूक्रेन में जब से विद्रोहियों के ख़िलाफ़ अभियान शुरू किया तब से एक ही हादसे में सरकारी सैनिकों के मारे जाने की यह सबसे बड़ी घटना है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि "आतंकवादियों'' ने ''निर्मम और विश्वासघाती'' तरीक़े से विमान पर गोले दाग़े।

मंत्रालय ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विद्रोहियों ने किया हमला

लुहांस्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रूस समर्थक विद्रोहियों द्वारा यूक्रेनी बलों पर हमला करने की घटना के एक सप्ताह के भीतर ही इस विमान को मार गिराया गया है।

यह हवाई अड्डा सरकारी बलों के नियंत्रण में है, लेकिन शहर के अधिकांश दूसरे हिस्सों पर विद्रोहियों का क़ब्ज़ा है।

लुहांस्क उन दो पूर्वी क्षेत्रों में से एक का प्रमुख शहर है जहां रूस समर्थक अलगाववादियों ने यूक्रेन से आज़ादी की घोषणा की है।
विज्ञापन

पिछले दो महीनों में अब तक 270 की मौत

पिछले दो महीने से जारी यूक्रेन की सेना के "चरमपंथी विरोधी अभियान" में कम से कम 270 लोग मारे गए हैं। यूक्रेन के नए राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने कहा है कि इस हफ़्ते तक संघर्ष ज़रूर ख़त्म हो जाना चाहिए।

इस बीच  अमरीका ने कहा है कि उसे यह पूरा भरोसा है कि पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों ने जिन तोपों का इस्तेमाल किया उन्हें रूस से लाया गया है।

लेकिन रूस ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है कि विद्रोहियों ने जिन तोपों का इस्तेमाल किया है वे रूस के रास्ते यूक्रेन में दाख़िल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें