फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र: भीषण रेल हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 44, जबकि 180 घायल

Sat, 12 Aug 2017 06:28 PM IST
एजेंसी/ काहिरा
विज्ञापन
Train Crash, Egypt - फोटो : Keranews
विज्ञापन
मिस्र के तटवर्ती शहर अलेक्जेंड्रिया के पास दो ट्रेनों की टक्कर में 44 लोगों की मौत हो गई जबकि 180 के घायल होने की खबर है। मिस्र की केबिनेट ने मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात राजधानी काहिरा से अलेक्जेंड्रिया आ रही एक ट्रेन के खोर्शीद स्थित एक छोटे स्टेशन पर खराब होकर खड़ी दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारने से यह हादसा हुआ है। एक अन्य खबर के मुताबिक एक ट्रेन काहिरा से जा रही थी और दूसरी पोर्ट सईद की तरफ से आ रही थी, तभी दोनों के बीच यह दुर्घटना हो गई।

मिस्र में ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 55 घायल

फिलहाल मिस्र के यातायात मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इस दुर्घटना में कई डिब्बों के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल घटनास्थल पर ट्रेनों का मलबा हटाया जा रहा है जिसके बाद मृतकों की सही संख्या सामने आ सकेगी। 
विज्ञापन


मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री मगदी हेगाजी ने जानकारी दी कि सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रख दिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक काहिरा-अलेक्जेंड्रिया ट्रेन के चालक से आत्मसमर्पण करने के बाद पूछताछ की जा रही है।

अमूमन मिस्र में इस प्रकार के घातक रेल हादसे बहुत कम ही होते हैं। इससे पहले 2013 में ट्रेन और एक मिनीबस व अन्य वाहनों के बीच टक्कर हुई थी जिसमें दर्जन भर लोग मारे गए थे। वर्ष 2002 में काहिरा के पास एक ट्रेन में आग लगने के चलते करीब 370 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें