फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 380 पहुंची, 10 इंच ऊपर उठा द्वीप

Sat, 11 Aug 2018 10:03 PM IST
एजेंसी, माताराम 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया के लोंबोक द्वीप पर आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 380 पहुंच गई है। प्रशासन की तरफ से यह जानकारी शनिवार को दी गई। भूकंप के बाद बेघर हुए हजारों की संख्या में लोग पेयजल, खाने और दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले रविवार को लोंबोक द्वीप पर 6.9 की तीव्रता से आए भूकंप में हजारों घर, मस्जिद और व्यावसायिक प्रतिष्ठान तबाह हो गए थे। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता एसपी नुगरोहो ने बताया कि लोगों के मलबे में दबे होने के कारण मरने वालों की संख्या आगे भी बढ़ सकती है। इस भूकंप में 3.87 लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं।

भूकंप के बाद इंडोनेशिया का द्वीप 10 इंच ऊपर उठा

भूकंप के बाद लोमबोक द्वीप 10 इंच (25 सेंटीमीटर तक) उठ गया है। नासा और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने मिलकर इमेजिंग प्रोजेक्ट के जरिये  इस बात का पता लगाया है।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट में लोमबोक द्वीप के उपग्रह से प्राप्त चित्र का प्रयोग किया गया है। भूकंप के केंद्र के समीप द्वीप उत्तरपूर्व की तरफ से करीब मीटर के चौथाई हिस्से जितना उठ गया है। अन्य स्थानों पर इसमें 5-15 सेंटीमीटर तक नीचे हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें