फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी से निकली तीन हजार साल पुरानी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में एक लड़के ने 3,000 साल पुरानी कांसे की बनी तलवार खोज निकाली है। ये तलवार जियाग्सू प्रांत में एक नदी में मिली है। इस तलवार को खोजने वाले 11 साल के लड़के का नाम यांग जुंक्शी है।
विज्ञापन


चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यांग का कहना है कि वो नदी के पानी में हाथ धो रहे थे, तभी उनके हाथ में तलवार का एक सिरा लगा।

यांग इसके बाद तलवार को निकालकर अपने घर ले गए जहां जल्द ही तलवार लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। बाद में यांग के परिवार ने तय किया कि तलवार को जांच के लिए अधिकारियों के हवाले कर दिया जाए।

विज्ञापन

बेचने की पेशकश

यांग के पिता जिन्हाई का कहना है, ''कुछ लोगों ने इस तलवार के बदले ऊंची कीमत की पेशकश की लेकिन मुझे महसूस हुआ कि इसे बेचना गैर-कानूनी होगा''।

पुरातत्वविदों का कहना है कि 26 सेंटीमीटर लंबी ये तलवार शेंग या झोऊ राजवंशों से संबंधित हो सकती है।

तलवार के आकार-प्रकार से ये संकेत भी मिलता है कि इसका इस्तेमाल जंग लड़ने में नहीं होता था और शायद अधिकारी इसे प्रतीक के तौर पर रखते थे।

नदी में प्राचीन तलवार मिलने के बाद अधिकारी अब और खुदाई का मन बना रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि नदी में इस तरह की प्राचीन और भी चीजें मिल सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें