फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से कांपा ईरान, 30 लोग मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान में अधिकारियों ने कहा है कि वहाँ आए भूकंप में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और 800 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता 6।3 आँकी गई है। अमरीकी जीओलॉजिकल सर्वे के मुताबिक ये भूकंप ईरान में बुशेहर परमाणु संयंत्र से 90 किलोमीटर दक्षिण में आया।

हालांकि वहाँ के गर्वनर ने ईरान के सरकारी टीवी से कहा है कि परमाणु संयंत्र प्रभावित नहीं हुआ है और वहाँ सामान्य तरीके से काम हो रहा है।

माना जा रहा है कि जहाँ भूकंप आया है वहाँ 50 से ज़्यादा गाँव में करीब दस हज़ार लोग रहते हैं।

बीबीसी संवाददाता महसीन असगरी का कहना है कि वहाँ जेनरेटर भिजवाए गए हैं ताकि रात को भी बचाव कार्य जारी रह सके।

विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम को चार बजकर 22 मिनट पर आया। इसका केंद्र बुशेहर के पास काकी कस्बे में था।

बुशेहर में ईरान के भूकंप विज्ञान केंद्र में 6।1 तीव्रता का भूकंप रजिस्टर किया गया।

इसके बाद एक घंटे के अंदर 10 झटके और महसू किए गए। सरकारी मीडिया के मुताबिक फोन लाइनें बंद पड़ी है।

भूकंप के झटके दुबई, अबु धाबी और बहरीन में भी महसूस किए गए।

आबु धाबी में काम करने वाले फिल स्टिवन्स ने बीबीसी को बताया, “हम 10वें माले पर काम करते हैं। हमारी पूरी इमारत इधर से उधर हिलने लगी।”

एक रूसी कंपनी के अधिकारी ने भी रूसी मीडिया को बताया है कि रिएक्टर के काम पर भूकंप का असर नहीं हुआ है।

ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई देशों के लिए चिंता का बड़ा कारण रहा है।

ईरान उस क्षेत्र में आता है जहाँ भूंकपीय गतिविधि ज़्यादा होती है। 2003 में यहाँ आए भूकंप में 25 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें