पेरिस में हुए आईएसआईएस के आंतकी हमले के बाद दुनिया भर में उसका विरोध शुरु हो गया है। दुनिया भर के लोग मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस घटना की निंदा कर रहे हैं।
इसी क्रम में फ्रांस के कुछ मुस्लिम छात्रों ने #NousSommesUnis टैग से वीडियो जारी किया है जिसमें वे इस घटना की निंदा कर रहे हैं। ये वीडियो बीते 15 नवंबर को जारी हुआ है। इसमें छात्र कहते दिख रहे हैं कि वे पहले की ही तरह एक थे और हमेशा रहेंगे।
यहां देखें वीडियो
मुस्लिम युवक ने दी गालियां
वहीं दूसरी ओर एक मुस्लिम युवक ने अपना वीडियो जारी किया है जिसमें वो आंतकियों को गाली दे रहा है। उसने कहा कि आपको किसने मारने का अधिकार दे दिया है?
इस वीडियो को जारी करने वाले शख्स का नाम नहीं पता चल सका है, लेकिन इस बात की संभावना जताई जा रही है कि यह ब्रिटेन में रहता है।
यहां देखें वीडियो
वो गंदे अंकल थे
वही फेसबुक पर वायरल एक वीडियो में एक बच्चा रिपोर्टर को बता रहा है कि किस तरह से आतंकी आए और लोगों को मार रहे थे। उसने कहा है कि गंदे अंकल लोग बंदूको से लोगों को मार रहे थे।
यहां देखे वीडियो
(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));A father and son have the most precious conversation during an interview by french media at the scene of the Bataclan...Posted by Jerome Isaac Rousseau on Monday, November 16, 2015