फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्डफ्लू के प्रकोप के बाद 3.30 करोड़ मुर्गियों का कत्लेआम

Tue, 14 Feb 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
बर्डफ्लू के प्रकोप को झेलने के बाद दक्षिण कोरिया ने 3.30 करोड़ मुर्गियों का कत्ल किया है। बर्ड फ्लू का पहला मामला पिछले नवंबर में सामने आया था।  समाचार एजेंसी योनहैप के मुताबिक, कृषि, खाद्य और ग्रामीण मंत्रालय ने बीते शनिवार को कहा कि देश में शुक्रवार तक 3.31 करोड़ मुर्गियां कत्ल कर दी गई थीं। 
विज्ञापन


इसके पहले 2014 में बर्डफ्लू के बाद 1.40  करोड़ मुर्गियां मारी गई थीं। बर्डफ्लू के मौजूदा प्रकोप का पहला मामला सियोल के दक्षिण लगभग 420 किलोमीटर दूर हेनाम में स्थित एक मुर्गी फार्म में सामने आया था। यह अत्यंत विकारजनक एच5एन6 बर्डफ्लू स्ट्रेन द्वारा संक्रमित था। 

देशभर के कोई 340 मुर्गी फार्मो अपनी चपेट में लेने के बाद यह प्रकोप फरवरी की शुरुआत में थोड़ा सुस्त हुआ, लेकिन सोमवार को सियोल के दक्षिण पश्चिम में कोई 260 किलोमीटर दूर नार्थ जेओला प्रांत के गिमजे में स्थित एक मुर्गी फार्म में बर्डफ्लू का मामला फिर सामने आया। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक 14 फार्मो के 1,093 पशुओं को बीते शुक्रवार तक मारा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें