फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील की जेल में खूनी संघर्ष, 25 कैदियों की मौत 

Tue, 18 Oct 2016 03:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
prison
विज्ञापन
ब्राजील की जेल में हुए दो गुटों के खूनी संघर्ष में 25 कैदियों की मौत हो गई। इसमें सात कैदियों के सिर को कलम कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया जबकि अन्य छह कैदियों को जिंदा जला दिया गया। इसके अलावा अन्य कैदियों को भी बेरहमी से मारा गया है। ब्राजील के रोरेमा राज्य की बोआ विस्टा जेल में यह खूनी खेल दो गुटों में खेला गया। इस जेल में कैदियों की संख्या यहां की तादाद से कहीं अधिक है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस खूनी संघर्ष की शुरुआत उस वक्त हुई जब एग्रीकोला डे मोंटे क्त्रिस्स्टो विंग को तोड़कर कुछ कैदी दूसरी विंग में चले गए। इन कैदियों के पास में चाकू समेत अन्य हथियार भी थे। इस वक्त परिवार के लोगों का कैदियों से मिलने का समय था। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कैदियों से मिलने उस वक्त करीब सौ लोग वहां पर आए हुए थे। दूसरी विंग में घुसे कैदियों ने इन लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।

इन कैदियों की मांग थी कि जेल में जज को बुलाया जाए। इस बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इन कैदियों पर काबू पाने की भी कोशिश की। काफी कोशिश के बाद सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया। बंधंकों में कई महिलाएं भी थीं। अधिकारी के मुताबिक यह जेल देश की राजधानी से करीब 3400 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर वेनेजुएला और गुयाना की सीमा भी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं

- फोटो : Demo Pic
जेल के एक अधिकारी मोरा ने इस खूनी संघर्ष को कैदियों के मौजूदा हालात की अनदेखी के फलस्वरूप हुई एक प्रतिक्रिया बताया हैै। उनका आरोप है कि राज्य सरकार इस जेल में मौजूद कैदियों की लगातार अनदेखी करती आई है। यहां पर सुधार को लेकर सरकार ने कभी कुछ नहीं किया है। यही वजह है कि कैदियों में रोष भरा हुआ था। मोरा के मुताबिक जेल में सुरक्षा के उपाय नाकाफी है। साथ ही यहां पर पुलिसकर्मियों की संख्या भी कैदियों के हिसाब से काफी कम है।

गौरतलब है कि ब्राजील के जेल इस तरह के खूनी संघर्ष के लिए पूरे विश्व में बदनाम हैं। साथ ही यहां के लगभग सभी जेलों में तादाद से ज्यादा कैदी हैं। कानून मंत्रालय के एक आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2014 तक यहां की जेलों में करीब 622,000 कैदी थे। इनमें से अधिकतर अश्वेत थे। ब्राजील विश्व में जेलों में बंद कैदियों की संख्या के हिसाब से चौथा देश है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद ब्राजील का नंबर आता है। इस वर्ष मई में हुए खूनी संघर्ष में भी यहां पर 14 कैदियों की मौत हो गई थी। पिछले माह ही ब्राजील की एक जेल से करीब 200 कैदी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें