फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.5 लाख लीटर पेंट से 22 कलाकारों ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी वॉल पेंटिंग 

Mon, 24 Dec 2018 01:19 AM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
largest mural - फोटो : AFP
विज्ञापन

दीवारों पर जब रंगों से कुछ उकेरा जाता है तो वह बेहद खूबसूरत लगता हैं। ऐसे में यदि कोई पेंटिंग 8.5 लाख लीटर पेंट से बनाई जाए तो आप समझ सकते हैं कि वह कितनी विशाल और भव्य होगी। ये कारनामा दक्षिण कोरिया के 22 कलाकारों ने किया है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में दुनिया की सबसे बड़ी वॉल पेंटिंग बनाई गई है। 23,688 वर्ग मीटर में बनी पेंटिंग को बनाने में साढ़े आठ लाख लीटर पेंट का इस्तेमाल किया गया है। इसे 22 युवाओं ने बनाया है। पेंटिंग में करीब 19 करोड़ रुपए (305 करोड़ नॉर्थ कोरियाई करंसी वॉन) खर्च हुए हैं। यह पेंटिंग इंचियोन पोर्ट पर बने बंदरगाह के अनाज के गोदाम के बाहर बनाई गई है। 

कलाकारों ने इसमें एक युवा लड़के के जवान होने की कहानी पेंटिंग के जरिए बताई है। इस पेंटिंग को 16 अलग-अलग किताबों के कवर का आकार दिया है। इस पेंटिंग को स्थानीय लोगों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है और वो इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 23,688 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी पेंटिंग गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज। 
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा 
इस पेंटिंग को शहर की सरकार और बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा बनवाया गया है। इसका मकसद बंदरगाह पर पुराने उद्योगों के कारण बनी नकारात्मकता को दूर करना था। सरकार और बंदरगाह अधिकारियों को यह भी उम्मीद है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

अमेरिका का रिकॉर्ड तोड़ा 
इस पेंटिंग को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसके साथ अमेरिका के कोलोराडो का रिकॉर्ड टूट गया है। कोलोराडो में एक परियोजना के तहत 16,554 वर्ग मीटर में पेंटिंग बनाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें