फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ़ग़ानिस्तान: हमले में 20 सैनिकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफ़ग़ानिस्तान के कुनार प्रांत में एक चौकी पर हुए एक हमले में 20 सैनिक मारे गए हैं। हमला पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाके में हुआ है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले में कम से कम एक हमलावर की भी मौत हुई है।
विज्ञापन


तालिबान ने कहा है कि उन्होंने सात सैनिकों को बंधक बनाया है। अफ़ग़ानिस्तान सरकार ने माना है कि सैनिक लापता हैं लेकिन वो लापता सैनिकों की संख्या छह बता रही है। हमले के बाद अफ़ग़ान राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने श्रीलंका का दौरा टाल दिया है।

अफ़ग़ानिस्तान में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। काबुल में ये हमला बीते एक साल में सेना पर तालिबान के सबसे घातक हमलों में से एक है।

जनरल मोहम्मद ज़हीर अज़ीमी ने कहा कि "हमले में सैकड़ों चरमपंथी" शामिल थे। हमला कुनार प्रांत के अंदरूनी ज़िले ग़ाज़ियाबाद में हुआ है। कुनार के गवर्नर शुजा-उल-मुल्क ने बताया कि ये संभव है कि सेना में तालिबान के घुसपैठियों ने इस हमले में मदद की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें