फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली के साथ चिकन कोरमा करी परोसने पर 20 लाख का जुर्माना

Sun, 15 Oct 2017 02:15 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
चिकन कोरमा - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्तरां के एक शेफ पर मूंगफली के साथ चिकन कोरमा करी परोसने पर 2300 पाउंड (19,7,616 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि वह दावा कर रहा है कि करी में मूंगफली नहीं थी। 
विज्ञापन


पूर्व इंग्लैंड में ग्रिमस्बी स्थित मसाला इंडियन क्विजीन में काम करने वाले शेफ बांग्लादेश मूल के मोहम्मद उद्दीन को दूषित भोजन बेचने का दोषी पाया गया है। चिकन कोरमा करी में 6.8 मिलिग्राम मूंगफली पाई गई, जो एलर्जी से ग्रस्त मरीजों को खतरे में डालने के लिए पर्याप्त है। 

44 वर्षीय शेफ ने कहा कि करी में मूंगफली कैसे आई यह वह नहीं जानता है लेकिन उसने स्वीकार किया यह दूषित भोजन है। नॉर्थ ईस्ट लिनकोलशायर कौंसिल के व्यापार मानक टीम को रेस्तरां का जायजा लेने के दौरान चिकन कोरमा करी में मूंगफली मिली। 
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने शेफ पर 2300 पाउंड  का जुर्माना लगाया है। साथ ग्रिमस्बी स्पाइस लिमिटेड के निदेशक पर भी 800 पाउंड का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें