पिछले 24 घंटों में एक के बाद एक हुए दो आतंकी हमलों ने स्पेन को दहलाकर रख दिया है। इन हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है। इसमें पहला हमला गुरुवार को स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बार्सिलोना में हुआ तो वहीं दूसरा हमला बार्सिलोना से करीब 100 किलोमीटर दूर कैम्ब्रिल्स में हुआ। इस हमले में 6 नागरिकों और एक पुलिसवाले के घायल होने की खबर है। हालांकि बार्सिलोना हमले का आरोपी वैन ड्राइवर अब भी फरार है।
दूसरा आतंकी हमला नाकाम
बार्सिलोना में हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को पुलिस ने स्पेन में बड़े पैमाने पर एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाया, जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। इस ऑपरेशन के जरिए पुलिस ने दूसरा आतंकी हमला नाकाम कर दिया। स्पैनिश पुलिस का कहना है कि उन्होंने कैम्ब्रिल्स में संभावित आतंकी हमले को नाकाम करते हुए पांच संदिग्ध आतकियों को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि इन संदिग्धों ने बम बेल्ट पहन रखी थी।
Six civilians, one police injured in second Spain attack: Catalan govt (Source: AFP)
— ANI (@ANI) 18 August 2017
हमले का जवाब देते हुए स्पेन पुलिस ने कैम्ब्रिल्स में अब तक पांच संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया है। जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।
Police say 5 suspects killed in Spanish resort town were carrying bomb belts and had run over civilians with car: AP
— ANI (@ANI) 18 August 2017
ISIS claims responsibility for van attack in Barcelona through its Amaq news agency (Reuters)
— ANI (@ANI) 17 August 2017
100 से ज्यादा लोग घायल
खबरों के मुताबिक दूसरा हमला कैम्ब्रिल्स में आज सुबह हुआ जिसमें आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे पहले बार्सिलोना में ही हुए हमले में आतंकियों ने वैन से कुचलकर 13 लोगों को मार दिया तो वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
बता दें कि स्पेन में साल 2004 के बाद से यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले मार्च 2004 में स्पेन की राजधानी मेड्रिड में अल कायदा से जुड़े आतंकियों ने ट्रेन में हमला कर दिया था।इस हमले में 191 लोग मारे गए थे और 1800 लोग घायल हुए थे।