ब्रिटेन में ड्राइक्लीनर के यहां खो गई एक 150 साल पुरानी विलक्षण वेडिंग ड्रेस फिर से मिल गई है। टेस नेवाल ने अपनी परदादी की मां की इस पोशाक के खो जाने पर सोशल मीडिया पर दुख ज़ाहिर किया था।
एडिनबरा के सैंट मैरी स्ट्रीट पर स्थित क्लीन क्लीनर्स के बंद हो जाने की वजह से ये पोशाक खो गई थी।
टेस नेवाल ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए बताया है कि ये पोशाक बंद हो गई ड्राई क्लीनर की दुकान पर कपड़ों के एक ढेर में मिल गई है।
29 वर्षीय नेवाल ने पोशाक के फिर से मिल जाने पर बीबीसी से बात करते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की है।