फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के कुंडुस प्रांत में तालिबानी हमला, 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत

Mon, 11 Jun 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

लगातार आतंकी हमलों की मार झेल रहे अफगानिस्तान को एक बार फिर आतंकियों ने निशाना बनाया है। अफगान न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, कुंडुस प्रांत में बड़ा तालिबानी हमला हुआ है। इसमें 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मौत का यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स में यह पुष्टि की गई है कि बंदूकधारियों ने जलालाबाद स्थित शिक्षा विभाग की इमारत पर हमला किया और अभी भी एक बंदूकधारी ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहा है।


उधर, नांगरहार के जलालाबाद शहर में भी बम विस्फोट हुआ है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, शनिवार (9 जून) को तालिबान ने अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में एक आर्मी बेस पर हमला किया था। इस हमले में 19 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। हमला तालिबान की तरफ से सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे के बाद किया गया था। 
विज्ञापन


मालूम हो कि तालिबान ने अफगान सैनिकों के साथ ईद के पहले तीन दिनों के लिए अभूतपूर्व सीजफायर की घोषणा की थी। इससे दो दिन पहले ही अफगानिस्तान ने अप्रत्याशित रूप से तालिबान के खिलाफ एक सप्ताह तक कार्रवाई रोकने की एकतरफा घोषणा की थी। वहीं राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी ट्वीट कर सीजफायर की पुष्टि की थी। सीजफायर संदेश में संकेत दिए गए थे कि इसकी अवधि 12 से 19 जून तक हो सकती है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें