फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को सलाद खिलाना मां-बाप को पड़ा भारी, पुलिस बुलाकर की शिकायत

Sat, 16 Jun 2018 11:08 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलाद
विज्ञापन

कई बार ऐसा होता है कि हमारे मां-बाप हमें ऐसी चीज खाने के लिए कहते हैं जो हमें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। मां-बाप इस पौष्टिक या जरूरी बताकर हमें खाने के लिए जबर्दस्ती करते हैं। मगर क्या आपने इसके लिए पुलिस को फोन करके बुलाया है। शायद नहीं। मगर कनाडा में रहने वाले एक 12 साल के लड़के हैलिफैक्स ने ऐसा कर दिया।

बच्चे ने एक बार नहीं बल्कि दो बार पुलिस को 911 नंबर पर फोन किया जोकि एक आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल किए जाने वाला नंबर है। उसने 911 नंबर पर फोन करके शिकायत की कि उसके मां-बाप में से एक ने सलाद बनाया है जो उसे नापसंद है। इससे पहले कि पुलिस उसके घर पहुंचती। उसने दोबारा नंबर पर फोन करके पूछा कि वह कितनी देर में उनके घर पहुंच रहे हैं।

नोवा स्कोटिया में पुलिस को रात में आपातकाल नंबर 911 पर एक फोन आया। जिसमें बच्चे ने मां-बाप द्वारा सलाद परोसे जाने की शिकायत की। पुलिस ने इस मौके का इस्तेमाल अभिभावकों को जागरुक करने के लिए ताकि वह बच्चे को समझा सकें कि इस नंबर का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया जाता है। इसके बाद पुलिस बच्चे के घर पहुंची और उसे सलाद के फायदों के बारे में बताया। इतना ही नहीं पुलिस ने बच्चे के मां-बाप को भी समझाया।

पुलिस अधिकारी हचिन्सन ने बताया कि ऐसा नहीं है कि केवल बच्चे ही आपातकाल नंबर का गलत उपयोग करते हैं बल्कि कई बार मां-बाप भी ऐसा करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार ऐसे फोन आते हैं जिसमें लोग टीवी का रिमोट ना मिलने या फिर रेस्तरां द्वारा समय पर ऑर्डर नहीं परोसे जाने की शिकायत करते हैं। अधिकारी ने कहा कि केवल इतनी ही नहीं एक बार उन्हें एक जोड़े ने इसलिए फोन किया था क्योंकि उनका बच्चा उनकी पसंद के बाल कटवाने से इंकार कर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें