अपने ऊपर छाया के खतरे को देखते हुए 38 वर्षों से आगे निकलने के लिए लंबाई बढ़ाते हैं। पर घने जंगलों में जहां संसाधन व प्रकाश संश्लेषण सीमित होता है। वहां यह रणनीति काम नहीं आती। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन जगहों पर पौधे अपना विकास नियंत्रित कर एक दूसरे का साथ निभाते हैं। लंबाई में नियंत्रण कार्य उनकी आंतरिक घटी घड़ियां (सर्केडियन क्लॉक) करती हैं।
जॉन इन्स और ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने गहरी छाव में पौधों को की लंबाई में वृद्धि रोकने के रहस्य का पता लगाया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जब पौधे को छवि का पता लगता है तो इससे 'सर्केडियन क्लॉक' के हिस्सों में जीन व्यवहार बदल जाता है। इनसे जुड़े घटक तने की लंबाई को रोकने में अतिरिक्त भूमिका निभाने लगते हैं। इससे पौधे की ऊंचाई रूकती है।
ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कैरी फ्रैंकलीन का कहना है कि पौधे के जल्दी से पड़ोसियों का पता लगाने और मध्यम छांव पर गौर करने पर पता लगा है कि किस तरह पौधे बहुत सीमित संसाधनों वाली जगह पर गहरी छाया के लिए अनुकूलता बना लेते हैं।