फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide in China: चीन के सिचुआन में भूस्खलन ने मचाई तबाही, 30 लोग लापता; राहत कार्य जारी

Sat, 08 Feb 2025 06:20 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन के सिचुआन में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इसको लेकर आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने घटना के बाद सैकड़ों बचाव कर्मियों, जिनमें अग्निशमन कर्मी भी को तैनात किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया और लगभग 200 अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में हुए भूस्खलन के बाद आसपास के इलाके में हरकंप मच गया। इस प्राकृतिक हादसे में 10 से ज्यादा घर दब गए वहीं सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। राहत कार्य में जुटे बचाव कर्मी ने हादसे के बाद लापता 30 लोगों की तालाशी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


राहत कार्य में जुटी आपातकालीन प्रबंधन टीम
आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने घटना के बाद सैकड़ों बचाव कर्मियों, जिनमें अग्निशमन कर्मी भी शामिल हैं को तैनात किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया और लगभग 200 अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बता दें कि इस घटना के बाद राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग ने बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं की आपातकालीन बहाली के लिए 50 मिलियन युआन (6.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की राशि आवंटित की है।

ग्रामीणों ने दी जानकारी
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पहाड़ों से चट्टानें गिर रही थीं, और कुछ मामलों में पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। सरकारी मीडिया ने बताया कि भूवैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था और खतरे की चेतावनी दी थी।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्यक्त की चिंता

विज्ञापन

साथ ही इस आपदा पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से लापता लोगों की तलाश करने और मृतकों की संख्या को कम करने के लिए सभी प्रयास करने को कहा। प्रधानमंत्री ली कियांग ने आस-पास के क्षेत्रों में भूवैज्ञानिक खतरों की जांच करने की बात कही और कहा कि खतरे में पड़े निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें