फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Senate: फिलिबस्टर खत्म करने की ट्रंप की मांग पर बंटे रिपब्लिकन, अपनी ही पार्टी में बढ़ा विरोध

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप ने फिलिबस्टर खत्म कर 60 की जगह 51 वोटों से कानून पारित करने की मांग की, लेकिन सीनेट नेताओं ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति की हर तरह की मांगों का समर्थन करने वाले रिपब्लिकन नेताओं को लेकर डोनाल्ड ट्रंप को लगने लगा है कि इन नेताओं की भी एक सीमा है। उन पर सीनेट रिपब्लिकनों ने अब फिलिबस्टर (कानून पास करने के लिए 60 वोटों की जरूरत संबंधी सीमा) को खत्म नहीं करने का दबाव बनाया है। इस मुद्दे को लेकर ट्रंप का उनकी ही पार्टी में अंदरूनी रूप से विरोध होने लगा है।

विज्ञापन


बहुमत नेता जॉन थून ने कहा है कि फिलिबस्टर सीनेट को सीनेट बनाता है और वोट नियमों को बदलने के लिए नहीं होते हैं। थून समेत अन्य रिपब्लिकन नेता जोर दे रहे हैं कि जब डेमोक्रेट्स सत्ता में होते हैं तो फिलिबस्टर से उन्हें फायदा होता है। इस संबंध में ट्रंप ने सुबह के नाश्ते पर जब रिपब्लिकन नेताओं को फिलिबस्टर हटाकर कानून बनाने के लिए जरूरी सीमा घटाकर 51 वोट करके सरकारी शटडाउन को खत्म करने की अपील दोहराई तो नेताओं ने इसका विरोध किया। नाश्ते के तुरंत बाद संसद भवन लौटते हुए थून अपनी बात पर अड़े रहे।

ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'पीएम मोदी से चल रही अच्छी बात, जल्द करूंगा भारत का दौरा'; अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


कई रिपब्लिकन ट्रंप के विरोध में
सीनेट में दूसरे नंबर के रिपब्लिकन, व्योमिंग के सीनेटर जॉन बैरासो ने कहा है कि वह किसी भी बदलाव का समर्थन नहीं करेंगे। ट्रंप का विरोध करने वालों में केंटकी के सीनेटर मिच मैककोनेल, अलास्का की सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की, सीनेटर जॉन कर्टिस और उत्तरी कैरोलिना के सीनेटर थॉम टिलिस भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें