फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के ऑफिस के पास संदिग्ध पैकेट मिला, लॉकडाउन तक पहुंची नौबत; चीनी साहित्य और खून बरामद

Thu, 23 May 2024 08:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिका में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) के मुख्यालय को बुधवार को एक संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद इलाके में लॉकडाउन लगा दिया गया। हालांकि, बाद में स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन हटा लिया गया। आरएनसी को जो पैकेट मिला उसमें खून की दो शीशियां, एक चीनी दर्शन से जुड़ा साहित्य और आइस पैक थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह के 7:45 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता ब्रायना बर्च ने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर पैकेट की जांच करने लगे। 
विज्ञापन


इलाके में लगाया गया लॉकडाउन
पैकेट की जांच के दौरान ब्रायना बर्च ने पहले चीनी दर्शन से जुड़े साहित्य को कोरियाई बाइबिल बताया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आरएनसी कार्यालय को जो पैकेज मिला, उसे मेल किया गया था या कार्यालय के बाहर छोड़ा गया।  खतरनाक घटनाओं से निपटने के लिए बनाई गई कैपिटल पुलिस की इकाई ने पैकेज को अपने कब्जे में लेकर इलाके में लॉकडाउन लगा दिया। हालांकि, 10 बजे तक लॉकडाउन को हटा भी लिया गया। 

व्हाइट हाउस ने दी प्रतिक्रिया
इस घटना पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जेन पियरे ने इसे चिंताजनक बताया। इस घटना पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस किसी भी प्रकार की राजनीतिक हिंसा या धमकी की निंदा करता है। फिलहाल कैपिटस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कैरीन जेन पियरे ने आगे कहा, "पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मैं यह जांच उन्हीं पर छोड़ती हूं कि क्या हो रहा है। यह चिंताजनक है। हमने रिपोर्ट देखी है। हम इस मामले में भी वही कर रहे हैं, जो हम करते आए हैं।" उन्होंने आगे कहा कि इन घटनाओं का राजनीति में कोई स्थान नहीं है। ऐसी घटनाओं का कहीं भी कोई स्थान नहीं है। हम इस धमकी की निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें