फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Shutdown: अमेरिका में एक अक्तूबर से शटडाउन का संकट, सरकारी खर्च की मंजूरी के लिए लाया गया विधेयक खारिज

Sat, 30 Sep 2023 02:06 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Us Government Shutdown October 2023 : डेमोक्रेट्स के बहुमत वाला सीनेट इस बारे में एक अलग विधेयक लाने की तैयारी में है। हालांकि निचले सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने कहा कि हाउस इस विधेयक को मंजूरी नहीं देगा। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में शटडाउन का संकट बढ़ गया है। अमेरिकी संसद के निचले सदन में शुक्रवार को संघीय सरकार के लिए एक महीने के खर्च की राशि (स्टॉपगैप) जारी करने के लिए लाया गया विधेयक खारिज हो गया। इस विधेयक के जरिये यह सुनिश्चित करना था कि रविवार से आंशिक शटडाउन से बचा जा सके। लेकिन, रिपब्लिकन के बहुमत वाले अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को खर्च चलाने के लिए आंशिक रूप से कुछ राशि जारी करने के प्रस्ताव को 198 के मुकाबले 232 मतों से खारिज कर दिया। खास बात यह है कि विधेयक रिपब्लिकन सांसदों द्वारा लाया गया था।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव में बाइडन प्रशासन के खर्च में 30 फीसदी तक कटौती करने और सिर्फ 30 दिन तक खर्च चलाने के लिए रकम जारी करने का प्रस्ताव रखा गया था, ताकि विधि निर्माताओं को किसी सहमति पर पहुंचने के लिए और समय मिल सके। प्रस्ताव पर सभी डेमोक्रेट सांसद और 21 रिपब्लिकन एक तरफ थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संघीय सरकार का कामकाज ठप हो जाने के मद्देनजर निचले सदन के सदस्य आगे क्या कदम उठाने वाले हैं।



डेमोक्रेट्स के बहुमत वाला सीनेट इस बारे में एक अलग विधेयक लाने की तैयारी में है। हालांकि निचले सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने कहा कि हाउस इस विधेयक को मंजूरी नहीं देगा। मैक्कार्थी ने रिपब्लिकन समर्थित विधेयक के खारिज होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह अभी अंत नहीं है; उनके पास और भी उपाय हैं। हालांकि, उन्होंने नए उपायों की जानकारी साझा नहीं की। बता दें, मैक्कार्थी रिपब्लिकन पार्टी से हैं। 
विज्ञापन


यदि अमेरिकी विधि निर्माता इस संबंध में जल्द किसी सहमति पर नहीं पहुंचे और खर्च के लिए राशि नहीं मिली तो नेशनल पार्क सर्विस बंद हो जाएगी। सिक्यूरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन को अपनी अधिकांश नियामकीय गतिविधियां बंद करनी पड़ेगी और 40 लाख संघीय कर्मचारियों के वेतन भुगतान का संकट खड़ा हो जाएगा।

सभी गैर-जरूरी सेवाएं हो जाएंगी बंद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में एक अक्तूबर से शटडाउन लागू होने से सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद हो जाएंगी। अमेरिकी संसद में सरकार को खर्चों के लिए फंड जारी करने से संबंधित विधेयक पास न होने तक या सरकार को अतिरिक्त कर्ज लेने की मंजूरी न मिलने तक यह शटडाउन जारी रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें