फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट में दावा: इस्राइली एजेंटों ने सेलफोन निगरानी उपकरण लगाए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने नकारा

Sat, 14 Sep 2019 05:34 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अगले साल राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर अमेरिका में हो रही तैयारियों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप के अजीज दोस्त इस्राइल द्वारा उनकी जासूसी की खबरें सामने आई हैं। ये एजेंट व्हाइट हाउस के पास वाशिंगटन में कई जगहों पर जासूसी में शामिल हैं। इसके लिए उन्होंने कई सेलफोन निगरानी उपकरण भी लगाए हैं। ट्रंप ने इस खबर को नकारा है लेकिन जनता को उन्हें जवाब देने में मुश्किलें आ सकती हैं।

विज्ञापन


जासूसी की आशंका जताने वाले तीन पूर्व अमेरिकी अधिकारियों ने सेलफोन पर कई साक्ष्यों के हवाले से आशंका जाहिर की है। उन्होंने दावा किया कि दो साल पहले भी वहां जासूसी उपकरण मिले थे, लेकिन विशेष संगठन को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया था। 

अमेरिकी ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘पोलिटिको’ पर आई खबर के बाद ट्रंप की इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से दोस्ती पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि ट्रंप ने अपनी दोस्ती की खातिर इस्राइली राजधानी तेल अवीव से अमेरिकी दूतावास को येरुशलम ले जाने का फैसला कई इस्लामी देशों के विरोध के बावजूद लिया था।
विज्ञापन


हालांकि अमेरिका स्थित इस्राइली दूतावास के प्रवक्ता एलाड स्ट्रॉहमायर ने ऐसे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा है कि वे ऐसी बेबुनियाद रिपोर्टों पर भरोसा नहीं करते हैं।

विज्ञापन

नेतन्याहू ने किया जासूसी से इनकार

येरुशलम। इस्राइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया में आई उन खबरों को सिरे से खारिज किया है कि उनके देश ने व्हाइट हाउस के आसपास मोबाइल फोनों की जासूसी की। रूस की यात्रा पर नेतन्याहू ने अमेरिका के खिलाफ जासूसी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा, हमारा अमेरिका में कोई खुफिया संपर्क नहीं है, कोई जासूसी नहीं। बिना किसी अपवाद के यह सख्ती से लागू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें