भारतीय मूल की प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना दीपा नायर (47) की रविवार को दुबई के अल नहदा स्थित घर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर परिवारजन उन्हें लेकर दो अस्पतालों का चक्कर लगाया लेकिन कोरोना के कारण उन्हें वहां इलाज न मिल सका। केरल की रहने वाली दीपा यूएई में इवेंट मैनेजर का काम करती थीं।