फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों के स्वदेश लौटने का दिखा प्रभाव, 2020 में भारत भेजे जाने वाले धन में होगी नौ फीसदी की कमी

Fri, 30 Oct 2020 09:16 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
विदेशों में काम करने वाले भारतीय (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्व बैंक ने गुरुवार को कहा है कि कोरोना वायरस महामारी एवं वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण भारत प्रेषित की जाने वाली धन राशि नौ फीसदी गिर कर 76 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगी। विदेशों में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार रहते हैं, जो भारत में धनराशि को भेजते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण स्वदेश लौटे नागरिकों के चलते इसमें कमी होना स्वाभिक है। 

विज्ञापन


विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों से भेजे जाने वाले धन के मामले में भारत के बाद चीन, मैक्सिको, फिलीपींस और मिस्र 2020 में शीर्ष पांच देशों में शुमार हैं। विश्व भर में कोरोना महामारी एवं आर्थिक संकट जारी रहने के बीच 2019 की तुलना में विदेशों में काम करने वाले लोगों द्वारा अपने घर भेजे जाने वाले धन में 2021 तक 14 फीसदी की कमी आएगी। 


मानव विकास की उपाध्यक्ष और विश्व बैंक के प्रवासन संचालन समूह की अध्यक्ष ममता मूर्ति ने कहा, कोविड-19 का प्रभाव प्रवास के लेंस के माध्यम से देखे जाने पर व्यापक है क्योंकि यह प्रवासियों और उनके परिवारों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है, जो विदेशों से आने वाले धन पर पूरी तरह से निर्भर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें