फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बिल के विरोध में कट्टरपंथी और धार्मिक संगठन

Tue, 30 Apr 2019 04:39 PM IST
अमर शर्मा एजेंसी, लाहौर
विज्ञापन
पाक संसद (फाइल)
विज्ञापन
पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं के बीच सिंध विधानसभा में इसके खिलाफ लाए गए बिल का कट्टरपंथी और धार्मिक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। पीएमएल-एफ के विधायक नंद कुमार की ओर से पेश इस बिल को खारिज करने की मांग को लेकर सिंध विधानसभा पर दबाव बनाया जा रहा है। धार्मिक संगठनों और धर्म आधारित राजनीति करने वाली पार्टियों ने देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पाक में लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन रोकने के लिए कानून नाकाफी : रिपोर्ट

बिल के विरोध में सोमवार को भरचोंडी दरगाह शरीफ के पीर मियां अब्दुल खालिक के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बैठक की। संगठनों ने सिंध विधानसभा से इस बिल को खारिज करने की मांग की। इन्होंने 3 मई को देशभर में प्रदर्शन की घोषणा की है। इनका कहना है कि अगर विधानसभा में बिल पास हुआ तो इसके खिलाफ पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में धार्मिक संगठनों ने कहा कि जबरन धर्मांतरण नहीं होना चाहिए, लेकिन इच्छा से इस्लाम अपनाने वालों की राह कानूनी अड़चन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धार्मिक संगठनों ने आरोप लगाया कि सिंध सरकार सहमति से धर्मांतरण के रास्ते में बाधा पैदा कर रही है। इन्होंने सिंध में सत्ताधारी पार्टी पीपीपी के नेता आसिफ अली जरदारी और उनके बेटे बिलावल भुट्टो से विधानसभा में इस बिल को रोकने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें