फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-India Relations: अमेरिका बोला- भारत के साथ संबंध महत्वपूर्ण, इन्हें मजबूत करने की जरूरत

Thu, 11 May 2023 02:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

जो बाइडेन अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे, जिसमें 22 जून को राजकीय रात्रिभोज शामिल होगा।
विज्ञापन
भारत और अमेरिका - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि मानवाधकारों के मुद्दो को लेकर प्रशासन भारत के सीनियर अधिकारियों से बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन मानते हैं कि भारत और अमेरिका के रिश्ते महत्वपूर्ण हैं और इन्हें और मजबूत बनाने की जरुरत है। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने कहा कि जो बाइडेन को नेताओं से अच्छे संबंध स्थापित करने का अनुभव है। राष्ट्रपति का मानना है कि दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध है जिसे बनाए रखने की आवश्यकता है। प्रेस सचिव 22 जून को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक राजकीय यात्रा के बारे में दिन में व्हाइट हाउस की घोषणा पर एक प्रश्न का उत्तर दे रही थी। 

इससे पहले, उन्होंने एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से कहा कि जो बाइडेन अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे, जिसमें 22 जून को राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच गहरी, करीबी साझेदारी और दोस्ती के बंधन को और मजबूत करेगी। जीन पियरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा दोनों देशों की मुक्त, खुली, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत के प्रति साझा प्रतिबद्धता और रक्षा और अंतरिक्ष सहित हमारी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के साझा संकल्प को मजबूत करेगी। यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा कि यह राजकीय यात्रा अमेरिका के लिए एक बड़ा कूटनीतिक संकेत है। उन्होंने कहा कि भारत को आखिरी बार 2009 में राजकीय यात्रा से सम्मानित किया गया था। पीएम मोदी को बाइडेन प्रशासन की केवल तीसरी राजकीय यात्रा से सम्मानित किया जा रहा है, जो उभरते हुए भारत के लिए अमेरिकी लोगों के सम्मान और स्नेह को दर्शाता है।
विज्ञापन


राजकीय यात्रा दुनिया को याद दिलाएगी 
राजकीय यात्रा दुनिया को याद दिलाएगी कि भारत और अमेरिका में अभी भी बहुत अधिक क्षमता है। केशप ने कहा, द्विपक्षीय संबंध हमारे जनसांख्यिकी, हमारी प्रणालियों की ऊर्जा और प्रतिभा को दर्शाते हैं, जो हमारे मुक्त लोगों को सशक्त बनाने का काम करते हैं। हडसन इंस्टीट्यूट थिंक-टैंक से अपर्णा पांडे ने कहा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी वैश्विक क्षेत्र में भारत के लाभ को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें