फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: 'पांच अगस्त से भारत के साथ संबंध बदल गए...', बांग्लादेश के विदेश सलाहकार का बयान

Sat, 30 Nov 2024 06:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।

सार

Bangladesh: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहिद हुसैन ने कहा कि पांच अगस्त के बाद भारत के साथ हमारे संबंध बदल गए हैं। यह सच्चाई है। हमें इस सच्चाई को ध्यान में रखते हुए भारत के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहिद हुसैन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहिद हुसैन ने शनिवार को कहा कि पांच अगस्त के बाद से भारत के साथ बांग्लादेश के संबंधों में बदलाव आया है। सरकारी नौकरी में विवादित आरक्षण प्रणाली को लेकर एक बड़े छात्र आंदोलन के कारण पांच अगस्त को अवामी लीग की नेता शेख हसीना को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 
विज्ञापन

 
हुसैन ने ढाका के उत्तर दक्षिण विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, पांच अगस्त के बाद भारत के साथ हमारे संबंध बदल गए हैं। यह सच्चाई है। हमें इस सच्चाई को ध्यान में रखते हुए भारत के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाना होगा। मुझे भरोसा है कि भारत भी इस बात को समझेगा कि बदलते हालात में बांग्लादेश के साथ संबंध कैसे बढ़ाए जाएं। 
 
शेख हसीना की सरकार के खिलाफ छात्रों ने बड़ा आंदोलन किया था। इस आंदोलन में छह सौ से अधिक लोग मारे गए थे। इसके बाद हसीना को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया और भागकर भारत आ गईं। इसके बाद नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में एक अंतरिम सरकार बनाई गई। 
विज्ञापन

 
हुसैन ने कहा, 'पिछली सरकार (बांग्लादेश की) ने भारत क चिंताओं को दूर करने की पूरी कोशिश की थी और हमारी भी कुछ चिंताएं थीं। समस्याएं इसलिए पैदा हो रही हैं, क्योंकि हमारे मुद्दों का समाधान नहीं हो रहा है'। हालांकि उन्होंने दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों के प्रति आशावादी रहने की बात की और कहा कि बांग्लादेश किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 
 
उन्होंने कहा, हमें अच्छे संबंधों को लेकर आशावादी रहना चाहिए, ताकि दोनों पक्षों के हितों की रक्षा हो सके। हम किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते और न ही चाहते हैं कि कोई हमारे लिए नुकसान का कारण बने। 

वहीं, भारत ने बांग्लादेश में भड़काऊ भाषण, हिंसा और उकसावे की घटनाओं पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश सरकार के साथ हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों पर हुए लक्षित हमलों का मुद्दा बार-बार उठाया है। उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपील की कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। 
विज्ञापन

 
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें