फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा व आंतरिक तनाव के कारण अफ्रीकी देशों, सीरिया में 4.1 करोड़ लोग विस्थापित हुए

Sat, 11 May 2019 12:59 PM IST
Shilpa Thakur भाषा, जिनेवा 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

शरणार्थियों के हितों की वकालत करने वाले एक प्रमुख समूह का अनुमान है कि अफ्रीका के विभिन्न देशों और सीरिया में रिकार्ड 4.1 करोड़ लोग अपने देशों में विस्थापित हुए हैं। इनमें से अधिकतर लोग संघर्ष, हिंसा, आंतरिक तनाव के कारण विस्थापित होने के लिए विवश हुए हैं।

विज्ञापन


"नार्वेजियन रिफफ्यूजी कॉंसिल" ने कहा कि उसके आंतरिक विस्थापन संबंधी निगरानी केंद्र की एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में विस्थापित लोगों की संख्या पिछले कई वर्षों की कुल संख्या से करीब दस लाख ज्यादा है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल संघर्ष, हिंसा और प्राकृतिक आपदाओं के कारण 2.8 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। अनुमान है कि प्रतिकूल मौसम की घटनाओं के कारण 1.7 करोड़ लोग विस्थापित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी रिपोर्ट आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों पर केंद्रित है और इसमें उन शरणार्थियों पर गौर नहीं किया गया है जो अपने देशों से बाहर चले गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें