फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: पैराशूट नहीं खुला तो गोदाम में जा गिरा बॉक्स, दो की मौत; हमास का आह्वान- हवाई मार्ग से न गिराएं मदद

Fri, 10 May 2024 05:25 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा

सार

हमास ने हवाई जहाज से गिराई जा रही मदद को बंद करने का आह्वान किया। दरअसल, एक मदद पैलेट पैराशूट खुलने में विफल रहा और एक गोदाम के ऊपर गिर पड़ा। जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Gaza - फोटो : UN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास ने हवाई जहाज से गिराई जा रही मदद को बंद करने का आह्वान किया। दरअसल, एक मदद पैलेट पैराशूट खुलने में विफल रहा और एक गोदाम के ऊपर गिर पड़ा। जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी। कई मानवीय एजेंसियों ने उत्तरी गाजा में पूर्ण अकाल पड़ने की चेतावनी दी है। ऐसे में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई देश हवा से मदद गिरा रहे हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को एक सहायता पैराशूट के गोदाम की छत पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। राहत सामग्री को इकट्टा करने के लिए कई लोग गोदाम में एकत्र हुए थे। हमास के अधिकारियों के मुताबिक, हवा से गिराई जा रही मदद के बॉक्स से तक कम से कम 21 लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में सरकार के मीडिया कार्यालय के प्रमुख सलामा मारूफ ने एक बयान में कहा, हम दोहराते हैं कि हवा में मदद गिराने से नागरिकों के जीवन को वास्तव में खतरा पैदा हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें