फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी सांसद ने कहा- अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा, यह मजबूत संबंधों का प्रमाण

Wed, 19 Apr 2023 07:45 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि भले ही अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है, लेकिन यह आवश्यक है कि हम दोनों अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने और अमेरिकी रोजगार सृजित करने के लिए और विकास की अपार संभावनाओं को तलाशना जारी रखें।
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति। - फोटो : Twitter@CongressmanRaja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका का भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनना दो लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का प्रमाण है। यह बात एक भारतीय अमेरिकी सांसद ने मंगलवार को कही। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, अमेरिका और भारत के बीच व्यापार का तेजी से विकास हमारे लोकतंत्रों के बीच संबंधों के मजबूत होने का एक प्रमाण है, क्योंकि हमारी साझेदारी दोनों देशों और व्यापक दुनिया की समृद्धि और सुरक्षा दोनों को बढ़ाती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भले ही अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है, लेकिन यह आवश्यक है कि हम दोनों अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने और अमेरिकी रोजगार सृजित करने के लिए और विकास की अपार संभावनाओं को तलाशना जारी रखें। कृष्णमूर्ति ने हालिया खबरों के जवाब में कहा कि अमेरिका 2022-23 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें