फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय चला रहा था थाईलैंड में शादी रैकेट, 27 महिलाओं संग गिरफ्तार

Thu, 17 Jan 2019 03:06 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

थाईलैंड पुलिस ने अपने देश में फर्जी शादियां कराने का रैकेट चला रहे एक भारतीय युवक को 27 थाई महिलाओं समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय युवक देश में पर्यटन वीजा पर पहुंचने वाले भारतीयों को वहां नकली विवाह पंजीकरण के जरिए रिहाइशी वीजा हासिल करने में मदद करता था। पुलिस का कहना है कि इन सभी पर लंबे समय से नजर थी और पूरी जांच के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बैंकाक के राष्ट्रीय समाचार पत्र बैंकाक पोस्ट के मुताबिक, भारतीय मूल के थाईलैंड निवासी 35 वर्षीय विक्रम लाहरी पर फर्जी शादी के लिए थाई महिलाएं उपलब्ध कराने वाले दलाल होने का आरोप लगाया गया है। थाईलैंड इमिग्रेशन ब्यूरो के चीफ और टेकभनोलॉजी क्राइम सपरेशन सेंटर के डिप्टी हेड लेफ्टिनेंट जनरल सुराकाते हकपार्न ने बताया कि विक्रम थाई महिलाओं को नकली शादी करने के लिए 8 से 10 हजार रुपये थाई भाट (रुपये) दिया करता था।

गिरफ्तार की गई महिलाओं में से एक की उम्र 70

सुराकाते के मुताबिक, जांच में पाया गया कि भारतीय नागरिकों के साथ विवाह का पंजीकरण कराने वाली महिलाएं उनसे कभी नहीं मिली और न ही कभी उनके साथ रहीं। इनमें से कुछ के नाम पर 3-3 विवाह भी पंजीकृत हुए हैं। पकड़ी गई महिलाओं में से एक की उम्र 70 साल के करीब पाई गई और उसके नाम से भी विवाह पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन


11 भारतीय दिसंबर में हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले थाई पुलिस ने दिसंबर, 2018 में भी 11 भारतीयों और 24 थाई महिलाओं को रिहाइशी वीजा हासिल करने के लिए फर्जी विवाह करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ताजा मामला उसके ठीक एक माह बाद हुआ है।
विज्ञापन


अभी और बाकी...

8000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं रिहाइशी वीजा पर थाईलैंड में
127 नागरिकों का वीजा रद्द कर चुकी है पुलिस, बाकी की जांच जारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें