फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में सिख व्यक्ति से पगड़ी उतारने को कहा, कीं नस्ली टिप्पणियां

Mon, 22 Jan 2018 04:43 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, ओट्टावा
विज्ञापन
Sikh, Turban, Racism
विज्ञापन

कनाडा में एक सिख व्यक्ति को एक क्लब में एक महिला ने अपनी पगड़ी हटाने को कहा। महिला ने सिख व्यक्ति को पगड़ी फाड़ देने की धमकी दी और नस्ली टिप्पणियां कीं। सीबीसी न्यूज की खबर के अनुसार जसविंदर सिंह धालीवाल रॉयल कनाडियन लीजियन में अपने मित्रों के साथ पूल खेल रहे थे। सिंह ने जब प्रबंधन ने लीजियन से संपर्क किया और उनसे अपना पटका (सिख पुरुषों द्वारा पहना जाने वाला स्कार्फ) हटाने को कहा क्योंकि पूर्व सैनिकों के सम्मान में सिर की टोपी हटाना उसकी नीति है। 

विज्ञापन


लीजियन कनाडा के पूर्व सैनिकों का संगठन है जिसमें वे लोग भी शामिल होते हैं जो सेना में काम कर चुके हैं। हालांकि, धार्मिक कपड़ों को टोपी के रूप में लगाने पर लीजियन की नीति से छूट दी गई है। 

यह घटना बुधवार को कनाडा के प्रिंस एडवार्ड आइलैंड में टिगनिश टाउन में हुई। घटना के वीडियो में एक महिला को पगड़ी को फाड़ डालने की धमकी देते दिखाया गया है। बार में एक गार्ड अश्लील भंगिमा बना रहा है और कपड़े को हटाने को कह रहा है क्योंकि यह ‘कानून’ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें