फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड: 6 साल की भारतीय मूल की बच्ची पर हमला; निजी अंगों पर भी वार किया, हमलवारों में 8 साल की बच्ची भी

Thu, 07 Aug 2025 12:28 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

आयरलैंड के वाटरफोर्ड में भारतीय मूल की छह साल की बच्ची पर लड़कों ने बेरहमी से हमला किया। हमलावरों ने चिल्लाते हुए कहा, भारत वापस जाओ। बच्ची के निजी अंग पर भी वार किया। आयरलैंड में भारतीय मूल की किसी बच्ची पर यह पहला नस्लभेदी हमला है। हालांकि, देश में पहले अन्य भारतीयों के खिलाफ ऐसे हमले हो चुके हैं।

विज्ञापन


बच्ची सोमवार शाम घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी हमला हुआ। मां ने बताया कि हमलावरों में आठ साल की लड़की और 12-14 साल के लड़के थे। डबलिन स्थित समाचार एजेंसी द आयरिश मिरर को मां ने बताया कि मैंने उससे कहा था कि मैं बच्ची को दूध पिलाने के बाद वापस आ जाऊंगी, लेकिन बेटी एक मिनट बाद ही परेशान होकर घर आ गई। वह बहुत अधिक डरी थी। रो रही थी और बोल भी नहीं पा रही थी।

आयरिश मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, उसकी सहेली ने उसकी मां को बताया कि उनसे बड़ी उम्र के लड़कों ने उसके निजी अंगों पर साइकिल से वार किया और उनमें से पांच ने उसके चेहरे पर मुक्के मारे। उन्होंने कहा, गंदे भारतीय, भारत वापस जाओ। उसके बाल भी मरोड़े। महिला आठ साल से आयरलैंड में रह रही है। वह नर्स है। हाल में आयरिश नागरिक बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें