ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ उन लोगों में शुमार की गई हैं जिन्हें फाइजर और बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन की खुराक सबसे पहले दी जाएगी। जानकारी के अनुसार 94 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ को कुछ सप्ताह के अंदर इस वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि किसी कोरोना वायरस वैक्सीन को आपात उपयोग की अनुमति देने वाला ब्रिटेन दुनिया का पहला देश बन गया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, 'आगामी सप्ताह ऐतिहासिक होगा क्योंकि हम कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं।