फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: कतर ने इस्राइल को दी चेतावनी, डब्लूएचओ प्रमुख बोले- यह समय बर्बाद करने का नहीं

Wed, 01 Nov 2023 02:54 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम

सार

कतर के विदेश मंत्रालय ने इस्राइल को चेतावनी दी कि गाजा पट्टी में अस्पताल, स्कूल, जनसंख्या केंद्र और शरर्णाथी कैंपों सहित नागरिक वस्तुओं पर हमला करना खतरनाक हो सकता है। इन जगहों पर इस्राइली हमलों का विस्तार मध्यस्थता को कमजोर कर देगा।
विज्ञापन
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी है, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच कतर ने इस्राइल को चेतावनी दी है। कतर का कहना है कि गाजा पट्टी में अस्पताल, स्कूल, जनसंख्या केंद्र सहित अन्य स्थानों पर हमला खतरनाक है। इससे मध्यस्थता के प्रयास कम हो जाएंगे। बता दें, फलस्तीन के स्वास्थ मंत्रालय ने दावा किया कि इस्राइल ने शरर्णाशी शिविर पर हमला किया है, जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, कतर के विदेश मंत्रालय ने इस्राइल को चेतावनी दी कि गाजा पट्टी में अस्पताल, स्कूल, जनसंख्या केंद्र और शरर्णाथी कैंपों सहित नागरिक वस्तुओं पर हमला करना खतरनाक हो सकता है। इन जगहों पर इस्राइली हमलों का विस्तार मध्यस्थता को कमजोर कर देगा। क्षेत्र में इससे तनाव में इजाफा होगा। कतर ने जबलिया शरर्णाथी शिविर इस्राइली बमबारी की भी निंदा की। कतर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से फलस्तीनी लोगों की रक्षा के लिए अपनी नैतिक और कानूनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने भी चेताया 
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस ने गाजा में बेहद जरूरी स्वास्थ्य आपूर्ति पहुंचाने का आह्वान किया है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने संघर्ष में नागरिक की हो रही मौतों को आश्चर्यजनक बताया। उन्होंने आग्रह किया कि गाजा में मानवीय काफिलों के आवाजाही के लिए गारंटी जाए। यह समय बर्बाद करने का नहीं है। हर पल मायने रखता है।
विज्ञापन


20 साल के दो इस्राइली सैनिकों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में हमास के हमले के कारण इस्राइली रक्षा बल के दो जवानों की मौत हो गई है। आईडीएफ ने मृतकों सैनिकों की पहचान सार्जेंट रामत गण और सार्जेंट रोई वोल्फ के रूप में की है। दोनों सैनिकों की उम्र महज 20 साल थी। आईडीएफ का कहना है कि उत्तरी गाजा में दोनों जवान मारे गए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

सात अक्तूबर को हमास ने किया था हमला
बता दें, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सात अक्तूबर से लेकर अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। अभी तक गाजा पट्टी में करीब 8500 और इस्राइल में 1400 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें