फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर ने सऊदी से की हजयात्रा पर प्रतिबंध खत्म करने की मांग

Sat, 11 May 2019 11:07 PM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, दोहा
विज्ञापन
हज यात्री (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कतर ने सऊदी अरब से अपील की है कि वह हज यात्रा के इच्छुक कतर के नागरिकों के लिए उनके देश में लगाए गए प्रतिबंध और बाधाएं खत्म करे। कतर के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय की यह अपील सऊदी अरब द्वारा रमजान के पवित्र महीने में उमरा या छोटी तीर्थयात्रा करने के लिए कतर के नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण की घोषणा के बाद आई है।
विज्ञापन


बता दें कि दोनों ही खाड़ी देशों के बीच कटु राजनयिक विवाद चल रहा है और इस्लाम के पवित्र शहर मक्का और मदीना सऊदी अरब में हैं। सऊदी प्रेस एजेंसी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि कतर और अन्य देशों के विदेश यात्रियों को मदीना या जेद्दा हवाई अड्डे पर उतरने की मंजूरी दी जाएगी। 

हालांकि, कतर की राष्ट्रीय मानवाधिकार समिति ने इन नए उपायों को मामूली और अपर्याप्त बताया क्योंकि हवाई यात्रा अब भी प्रतिबंधित है। यही नहीं एकमात्र सीमा चौकी भी पिछले दो साल से बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें