क्या है पुतिन का कूटनीतिक दांव?
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के ये बयान ऐसे समय आया हैं जब वे अमेरिका को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि यूक्रेन का समर्थन करना व्यर्थ है क्योंकि रूस सैन्य रूप से कहीं अधिक शक्तिशाली है। उन्होंने रूस की परमाणु क्षमता में सुधार का भी जिक्र किया और कहा कि रूस अपने युद्ध लक्ष्यों से पीछे नहीं हटेगा।
मोर्चे पर लगातार लड़ाई
रूस और यूक्रेन, दोनों देशों ने बताया कि कुपियांस्क और पोकरोव्स्क में घर-घर लड़ाई जारी है। ड्रोन और तोपों से सड़कों को निशाना बनाया जा रहा है, वहीं यूक्रेनी सेना अब ड्रोन के जरिए सैनिकों को सामान पहुंचा रही है।
यह भी पढ़ें -
Bangladesh: 'देश-विदेश की ताकतें विफल करना चाहती हैं चुनाव', यूनुस बोले; हसीना ने की लोकतंत्र बहाली की मांग
यूक्रेन के हमले, रूस की जवाबी कार्रवाई
यूक्रेन ने रूस के पीछे के इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रखे हैं। इन हमलों से तेल रिफाइनरियों और सैन्य कारखानों को नुकसान पहुंचा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि पांच क्षेत्रों में 100 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। मॉस्को क्षेत्र तीन के एयरपोर्ट समेत कुल 13 एयरपोर्ट पर उड़ानें कुछ समय के लिए रोकी गईं। वहीं रूस ने भी यूक्रेन के कम से कम छह क्षेत्रों में बिजली ढांचे और नागरिक ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में कम से कम 13 लोग घायल हुए, जिनमें एक नौ साल बच्चा भी शामिल है। यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने रात भर में 126 ड्रोन दागे हैं।