फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस : नवलनी के समर्थकों की गतिविधियां बंद करने के आदेश

Wed, 28 Apr 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को।

सार

  • अदालत में बंद दरवाजों के पीछे हुई सुनवाई में नवलनी के भ्रष्टाचार रोधी फाउंडेशन और उनके समर्थकों की गतिविधियों को कानून के खिलाफ माना गया
विज्ञापन
Alexei Navalny supporters... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के समर्थकों का आंदोलन रोकने की तैयारी पुतिन प्रशासन ने कर ली है। राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के आलोचक माने जाने वाले नवलनी को जेल में बंद करने के बाद अब उनके पार्टी समर्थकों की गतिविधियां बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद नवलनी की पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालयों पर ताला लटक सकता है।

विज्ञापन


रूस की सरकार ने इस आदेश को अदालत के निर्देशों के अनुरूप बताया है। अदालत में बंद दरवाजों के पीछे हुई सुनवाई में नवलनी के भ्रष्टाचार रोधी फाउंडेशन और उनके समर्थकों की गतिविधियों को कानून के खिलाफ माना गया। मॉस्को के सरकारी वकीलों ने अदालत में नवलनी के संगठन और उनके नेटवर्क पर रोक लगाने की अर्जी दी थी।

कहा, नवलनी रूस को तोड़ना चाहते हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार इस पर सुनवाई कर अदालत ने नवलनी के समर्थकों की गतिविधियों को रोकने का आदेश दिया। रूस में नवलनी की रिहाई की मांग को लेकर कोरोना संक्रमण के बावजूद सरकार विरोधी प्रदर्शनों में लोगों की भीड़ जुट रही है। बता दें कि एलेक्सी नवलनी ने हाल ही में अपना तीन सप्ताह से जेल में चला आ रहा अनशन खत्म किया है।
विज्ञापन


नवलनी के अतिवादी घोषित होने पर सरकार को मिलेंगे व्यापक अधिकार
रूसी कानून के मुताबिक, नवलनी को अदालत ने यदि अतिवादी घोषित कर दिया तो सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई के व्यापक अधिकार मिल जाएंगे। तब सरकार नवलनी और उनके संगठन के बैंक अकाउंट से लेनदेन भी रोक सकेगी। कार्यालयों को बंद करा सकेगी। समर्थन में हो रहे आंदोलन को रोक सकेगी और उसमें शामिल लोगों को लंबे समय के लिए गिरफ्तार कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें