नेपाल की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के पुष्प कमल दहल प्रचंड धड़े ने बृहस्पतिवार को ओली सरकार के विरोध में देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान परिवहन सेवाएं, बाजार और शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।
पार्टी के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने बुधवार को कहा, विभिन्न सांविधानिक निकायों में नव नियुक्त सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाने के फैसले के खिलाफ प्रचंड गुट ने यह हड़ताल बुलाई है। हड़ताल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगी।
दरअसल, बुधवार को चीफ जस्टिस चोलेंद्र शमशेर राणा ने बुधवार को करीब चार दर्जन लोगों को विभिन्न सांविधानिक निकायों में शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी भी मौजूद थे।