उनका जन्म इंग्लैंड में डर्बीशर के ग्लोस्सोप में छह जुलाई 1952 को हुआ था। उन्हें पहली बार थॉमस क्रोमवेल श्रृंखला में पहली किताब ‘वुल्फ हॉल’ के लिए और 2012 में ‘ब्रिंग अप द बॉडीज’ के लिए बुकर सम्मान से नवाजा गया था।
‘वुल्फ हॉल’ की लेखिका हिलेरी मेंटल का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। हिलेरी मेंटल को दो बार बुकर पुरस्कार भी मिल चुका है। आधिकारिक ट्विटर आउंट से ट्वीट करते हुए प्रकाशक हार्परकॉलिन्स यूके ने हिलेरी के निधन की तारीख 22 सितंबर बताई है। उनके निधन की वजह की जानकारी अब तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बयान में उनकी किताब के प्रकाशक ने कहा कि हम अपनी प्रिय लेखिका डेम हिलेरी मेंटल के निधन से दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उनके मित्रों और परिजनों के साथ हैं। यह एक बड़ा नुकसान है।
उनका जन्म इंग्लैंड में डर्बीशर के ग्लोस्सोप में छह जुलाई 1952 को हुआ था। उन्हें पहली बार थॉमस क्रोमवेल श्रृंखला में पहली किताब ‘वुल्फ हॉल’ के लिए और 2012 में ‘ब्रिंग अप द बॉडीज’ के लिए बुकर सम्मान से नवाजा गया। इस मामले में वह इकलौती महिला थीं।