फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: देश के इतिहास के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे इमरान खान, पीटीआई नेताओं का दावा

Wed, 23 Nov 2022 03:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पीटीआी नेता फैसल जावेद खान ने ट्वीट किया, अल्लाह ने चाहा तो इमरान खान 26 नवंबर को रावलपिंडी में देश के इतिहास के सबसे बड़े और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। लोगों की मांग है कि संकट से बाहर निकलने के लिए चुनाव की घोषणा की जाए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फैसल जावेद खान ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख इमरान खान 26 नवंबर को रावलपिंडी में देश के इतिहास के 'सबसे बड़े शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन' का नेतृत्व करेंगे। फैसल खान ने अपने ट्विटर हैंडल से कहा कि लोग संकट से उबरने के लिए चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सीनेट सदस्य (सांसद) फैसल जावेद खान ने ट्वीट किया, अल्लाह ने चाहा तो इमरान खान 26 नवंबर को रावलपिंडी में देश के इतिहास के सबसे बड़े और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। लोगों की मांग है कि संकट से बाहर निकलने के लिए चुनाव की घोषणा की जाए। यह पाकिस्तान और खास तौर पर देश के गरीब लोगों की समस्या है। 

खान ने एक ट्वीट कहा कि पाकिस्तान के सामने 'सबसे बड़ी समस्या' उसकी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने आर्थिक अस्थिरता के लिए राजनीति अस्थिरता को जिम्मेदार ठहराया। पीटीआई नेता ने एक ट्वीट में कहा, आज की सबसे बड़ी समस्या पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था है। राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक अस्थिरता का कारण है। गरीब और मध्यम वर्ग गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। देश दिवालियापन के कगार पर पहुंच गया है। ऐसे में देश में चुनाव ही एकमात्र समाधान है। 
विज्ञापन


इस बीच, पीटीआई के नेता असद उमर ने 26 नवंबर को इमरान खान के आगमन के लिए रावलपिंडी के निवासियों से 'तैयार रहने' का आह्वान किया है। उमर ने ट्वीट कर कहा, पिंडी, तैयार हो जाओ! देश के बाकी हिस्सों के साथ कप्तान 26 नवंबर को आ रहे हैं। 

वहीं, पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा, अगर नए सेना प्रमुख की नियुक्ति के बाद चुनाव होते हैं, तो पीटीआई अपनी रणनीति का खुलासा करेगी। एक समाचार चैनल से बात करते हुए चौधरी ने कहा, मध्यावधि चुनाव को लेकर सरकार के साथ बातचीत हो रही है। 

फवाद चौधरी ने आगे कहा, पीटीआई ने सरकार से चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा, पीटीआई के साथ-साथ पाकिस्तान के लोगों ने भी जल्द चुनाव कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें