फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan: विवादित विधेयक के खिलाफ अगले हफ्ते फिर प्रदर्शन की उम्मीद, पहले भी सड़कों पर उतर चुके हजारों लोग

Mon, 27 May 2024 07:28 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

Taiwan: कुओमिंतांग पार्टी इस विधेयक के समर्थन में है। उसका मानना है कि ताइवान के लोकतंत्र को मजबूत और साफ-सुधरा बनाने के लिए इस तरह के बदलाव जरूरी हैं। हालांकि, कई कानूनी जानकार और नागरिक समाज के लोग इसके खिलाफ हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान में अगले हफ्ते एक विवादित विधेयक को लेकर फिर विरोध प्रदर्शन शुरू होने की उम्मीद है। यह विधेयक के संसद के जांच के अधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग करता है। इस विधेयक के खिलाफ पहले भी हजारों लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


इस विधेयक पर मंगलवार को पहली चर्चा हुई। जिसके बाद संसद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद शुक्रवार को भी कई सांसदों ने इस मुद्दे पर बहस जारी रखी। अलजजीरा की खबर के मुताबिक, कुओमिंतांग (केएमटी) इस विधेयक के समर्थन में है। उसका मानना है कि ताइवान के लोकतंत्र को मजबूत और साफ-सुधरा बनाने के लिए इस तरह के बदलाव जरूरी हैं।

हालांकि, कई कानूनी जानकार और नागरिक समाज के लोग इसके खिलाफ हैं। प्रदर्शनकारी एक अन्य विधेयक के भी खिलाफ हैं, जिसमें द्वीप राष्ट्र के पूर्वी और पश्चिमी तटों को जोड़ने के लिए एक बुनियादी ढांचा परियोजना शुरू करने की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन


अमेरिका में रहने वाले ताइवानी राजनीतिक विशेषज्ञ ऑस्टिन वांग का हवाला देते हुए अलजजीरा ने बताया कि आलोचकों को इस बात की चिंता है कि यह विधेयक सरकारी अधिकारियों को संवेदनशील जानकारी प्रदान करने के लिए मजबूर करेगा, जिससे ताइवान की राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। विधेयक के आलोचक दावा करते हैं कि यह असंवैधदानिक है और इसका दायरा अत्यधिक व्यापक है। यह विधेयक सैद्धांतिक रूप से सांसदों को किसी भी राष्ट्रपति, सैन्य जनरल या सरकारी अधिकारियों से दस्तावेजों को देखने, सवाल करने या मांगने का अधिकार देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें