फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत, हांगकांग व तिब्बत के मुद्दे पर कनाडा में हुआ चीन का विरोध

Wed, 30 Sep 2020 04:09 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वैंकूवर
विज्ञापन
चीन-कनाडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

कनाडा और भारतीय संगठनों ने कनाडाई नागरिकों की गिरफ्तारी के विरोध में वैंकूवर स्थित चीनी वाणज्यिक दूतावास कार्यालय के बाहर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हांगकांग में नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का भी विरोध किया। प्रदर्शनकारी हांगकांग, तिब्बत और भारतीय हिस्सों को भी चीन से मुक्त करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


फ्रैंड्स ऑफ कनाडा-इंडिया के मनिंदर गिल ने कहा कि चीन के नए कानून से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक आजादी और प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में पड़ गई है। गिल ने इस चीन की गैर जिम्मेदाराना हरकत कहा और चीन की कम्युतनिस्टे पार्टी की कड़ी निंदा की। महामारी के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारियों हिस्सा लिया। लोग मास्क पहने हुए थे और शारीरिक दूरी बनाए रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें