फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Georgia: ईयू वार्ता रोकने पर प्रदर्शनकारियों की जॉर्जिया पुलिस से झड़प, 100 से ज्यादा को गिरफ्तार किया

Sun, 01 Dec 2024 05:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, त्बिलिसी

सार

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ीं, मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। प्रधानमंत्री इराकली कोबाखिद्जे द्वारा वार्ता रोकने की घोषणा किए जाने के बाद जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में प्रदर्शनकारी इससे पिछली रात भी सड़कों पर उतर आए थे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए रात भर कार्रवाई हुई। - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉर्जिया को यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल करने के प्रयास के तहत शुरू हुई वार्ता को रोकने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार की रात संसद की तरफ कूच किया और यहां पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। पुलिस ने इस संबंध में शनिवार शाम तक 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ीं, मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। प्रधानमंत्री इराकली कोबाखिद्जे द्वारा वार्ता रोकने की घोषणा किए जाने के बाद जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में प्रदर्शनकारी इससे पिछली रात भी सड़कों पर उतर आए थे। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम फिर संसद की तरफ कूच किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने संसद के द्वारों को तोड़ने का प्रयास भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें