फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर हांगकांग में प्रदर्शनकारी ने लहराया भारत का ध्वज

Thu, 01 Oct 2020 08:21 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
विज्ञापन
हांगकांग में भारत का ध्वज लहराता प्रदर्शनकारी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चीन आज अपना राष्ट्रीय दिवस मना रहा है। इस मौके पर हांगकांग में एक प्रदर्शनकारी ने भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा तनाव को लेकर भारतीय सेना का समर्थन करते हुए भारतीय ध्वज लहराया। बता दें कि चीनी जन गणराज्य के गठन की 71वीं वर्षगांठ के लिए आठ दिनों की आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


हांगकांग में प्रदर्शनकारी ने भारतीय ध्वज तिरंगा कॉजवे बे में लहराया। यहां प्रदर्शन की कम आशंकाओं के बावजूद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। बता दें कि जून में हांगकांग की विधायिका द्वारा एक विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दी गई थी। इसके तहत चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना गैरकानूनी हो गया था। इसका अभी भी विरोध हो रहा है। 


लाखों की संख्या में सड़कों पर उतरे चीनी लोग
चीन में छुट्टियों का मौसम शुरू होते ही गुरुवार को राष्ट्रीय दिवस और मध्य शरद ऋतु उत्सव मनाने के लिए लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए। वुहान और देश के शेष हिस्से के इस साल जनवरी में कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित होने के बाद चीन में यह छुट्टियों का पहला बड़ा मौसम है।
विज्ञापन


ज्यान आन मेन चौक पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय दिवस समारोह शुरू हुए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक चीन को उम्मीद है कि ‘गोल्डेन वीक’ छुट्टी के दौरान अर्थव्यवस्था को भी नयी जान मिलेगी, जो कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई है।

चीन के लिए छुट्टी का दूसरा सबसे बड़ा दिन
उल्लेखनीय है कि चीन के लोगों के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा छुट्टी का दिन होता है। इस दौरान लाखों लोग विदेश यात्रा करते हैं और अपने रिश्तेदारों के यहां और पर्यटन स्थलों की यात्रा करते हैं। कोविड-19 पर नियंत्रण पाने के बाद चीन ने घरेलू यात्रा से पाबंदी हटा दी है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर अभी भी प्रतिबंध है।

इस बीच, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के 11 मरीजों के विदेशों से आने की पुष्टि हुई है। बुधवार तक यहां कोविड-19 के कुल 85,414 मामले सामने आए, इनमें 186 इलाजरत मरीज हैं। 80,594 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है जबकि अब तक 4,634 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें