नेपाल के कई हिस्सों में बीजिंग सरकार द्वारा चीन में उइगरों पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। देश में कई जगह चीन में मुस्लिमों पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किए गए।
बिराटनगर जमीयत उलमा-ए-मोरंग के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ जबकि इसी तरह का विरोध प्रदर्शन सिरहा में भी हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगरों के विरुद्ध चलाए जा रहे दमन के विरोध में नारेबाजी भी की।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में रखी गई एक रिपोर्ट में भी चीन द्वारा शिनजियांग क्षेत्र में उइगरों को शिक्षा के नाम पर उत्पीड़न कैंप चलाए जाने की बात सामने आ चुकी है।