फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के विरोध में प्रदर्शन, निकाला मार्च

Sun, 25 Aug 2019 09:08 PM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • प्रदर्शनकारियों ने बेयोन शहर के निकट बियारिट्ज रिजॉर्ट में मार्च निकाला
  • प्रदर्शनकारियों ने उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए नारेबाजी की
  • तितर-बितर करने के लिये पुलिस को आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा
विज्ञापन
protest Macron near G7 summit - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पश्चिम फ्रांस में रविवार को जी-7 विरोधी प्रदर्शनकारियों ने इस सम्मेलन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों की तस्वीर लिये हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने बेयोन शहर के निकट बियारिट्ज रिजॉर्ट में मार्च निकाला, जहां विश्व के नेता जी-7 सम्मेलन के लिये एकत्रित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदर्शन का आयोजन पर्यावरणीय कार्यकर्ता समूह 'एएनवी सीओपी 21' और दो अन्य समूहों ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मैक्रों के इस्तीफे की मांग की। राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों के छायाचित्र थामे प्रदर्शनकारियों ने उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए नारेबाजी की।

पुलिस ने कहा कि इससे पहले शनिवार को जब सम्मेलन शुरू हुआ तो 9 हजार से अधिकर प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस और स्पेन को जोड़ने वाले एक पुल पर जी-7 विरोधी मार्च निकाला, जिन्हें तितर-बितर करने के लिये पुलिस को आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें