फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी संसद में बापू की 150वीं जयंती मनाने का प्रस्ताव

Sun, 13 Oct 2019 03:05 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में इस वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और उनकी विरासत का जश्न मनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रस्ताव पेश करने के बाद कृष्णमूर्ति ने कहा कि महात्मा गांधी मेरे निजी नायकों में से एक हैं। इस प्रस्ताव को 14 अन्य सांसदों के द्विदलीय समूह द्वारा स्वीकार किया गया था। उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक सेवा के लिए गांधी का समर्पण एक प्रेरणा है। कई कठिनाइयों और अन्यायों का सामना करने के बाद भी उन्होंने कभी भी स्वतंत्रता, गरिमा और समानता की लड़ाई में हार नहीं मानी।’

इस प्रस्ताव को 14 अन्य सांसदों के समूह द्वारा को-स्पांसर किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि जैसा की इस साल हमने गांधी की 150 वीं जयंती मनाई, आइए अब हम उनकी स्थायी विरासत का सम्मान करें और उनके स्मारकीय प्रभाव का जश्न मनाएं। संयुक्त राज्य में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें